चिराग का कंगना को इशारा फिर ऐसे मिले गले, जानें क्या है दोनो का पुराना नाता

अभिनेत्री कंगना रणौत ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना दमखम दिखाने के बाद राजनीति की तरफ बढ़ गई हैं।भाजपा ने कंगना को हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव में उतारा था चुनाव में जीत हासिल कर कंगना मंडी की सांसद बन गई हैं।हाल ही में कंगना रणौत से लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने संसद परिसर में मुलाकात की है। दोनों सितारे इससे पहले एक फिल्म में भी साथ काम कर चुके हैं।

कंगना रणौत और चिराग पासवान ने फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में साथ में स्क्रीन शेयर की थी। यह चिराग पासवान की डेब्‍यू फिल्‍म थी।
तनवीर खान के निर्देशन में बनी ये फिल्म 4 नवंबर 2011 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कंगना और चिराग फिल्म में अहम भूमिका में दिखाई दिए थे।
मिले ना मिले हम’ में चिराग पासवान ने चिराग मेहरा और कंगना रणौत ने अनिष्का श्रीवास्तव की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के एक गाने ‘कट्टो गिलहरी’ को लोगों ने खूब पसंद किया था।

[democracy id="1"]