मुंबई में भारी बारिश की सम्भावना, उत्तर भारत में लू का अलर्ट

इंदौर। मुंबई में तेज धूल भरी आंधी ने पूरी शहर को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने कहा कि कि आज मुंबई और आसपास के इलाकों में भरी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में आज तापमान में तेजी के साथ लू चलने की आशंका जताई है।
मुंबई में सोमवार को भयंकर धूल भरी आंधी चलने के बाद न केवल हवाई उड़ान प्रभावित हुई है, बल्कि ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक बड़ा होर्डिंग गिरने के बाद 12 लोगों की मौत हो गई है। बचाव अधिकारी मलबे में फंसे लोगों को ढूंढने का काम कर रहे हैं। इस बीच मुंबई पुलिस ने होर्डिंग लगाने वाली कंपनी के भावेश भिडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उन पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मौसम विभाग ने भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप में 17 मई तक तूफानी हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो से तीन दिनों में राजस्थान, उत्तर प्रदेश , पंजाब, हरियाणा और बिहार जैसे राज्यों में लू जैसी स्थिति देखने को मिलेगी। राजस्थान में औसत तापमान फिलहाल 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है और दो से तीन दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 17 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में, 16 और 17 मई को उत्तर प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान और दक्षिण हरियाणा में और 17 मई को उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और बिहार में लू चलने की संभावना है।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed