सीएम मोहन यादव यूपी के दौरे पर, योगी अदित्यनाथ के साथ प्रसिद्ध मंदिर कैलादेवी में की पूजा

भोपाल | लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भाजपा पूरे जोरों शोरों के साथ चुनावी प्रचार में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक लगातार अलग-अलग राज्यों में पहुंचकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंचे हैं।
इस दौरान उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए यूपी पहुंचे सीएम मोहन यादव सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संभल के प्रसिद्ध कैलादेवी मंदिर पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने माता की पूजा – अर्चना करते हुए प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
बताते चलें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लोकसभा चुनाव के रण के चलते एक जनसभा को संबोधित करने यूपी के संभल पहुंचे है। यहां यूपी के सीएम योगी अदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया साथ ही सीएम योगी उनके साथ ही सभा स्थल के लिए रवाना हुए। दोनों नेताओं का मंच पर नेताओं ने जोरदार स्वागत किया गया।
कैलादेवी धाम स्थित मैदान में एमपी के सीएम मोहन यादव ने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed