अमेठी से नहीं बल्कि रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी , नामांकन पत्र भरने के लिए रायबरेली रवाना हुआ गांधी परिवार.

राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर दोपहर 12 बजे नामांकन भरेंगे। उनके साथ मां सोनिया गांधी के अलावा, बहन प्रियंका गांधी, रॉबर्ड वाड्रा के अलावा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत तमाम दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

रायबरेली। आज रायबरेली में कांग्रेस विशाल जनसभा करेगी, राहुल गांधी अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर आज रायबरेली से पर्चा भरेंगे। राहुल गांधी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिसके लिए राहुल गांधी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी के साथ रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं।
राहुल गांधी के नामांकन पत्र को भरे जाने के कार्यक्रम में तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगें जिनमे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी,राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और रॉबर्ट वाड्रा फुरसतगंज एयरपोर्ट अमेठी एयरपोर्ट पहुंच गए हैं।
प्रियंका गांधी रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अमेठी से पार्टी नेता केएल शर्मा के नामांकन दाखिल में शामिल होंगी।

कल बैठक में राहुल ने अमेठी से लड़ने से साफ कर दिया था इनकार, लम्बी चर्चा के बाद राज़ी हुए रायबरेली के लिए
कल देर रात कोई बैठक में राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया। जिसको देखते हुए उन्हें विरासत का हवाला देकर रायबरेली के लिए मनाया गया। पार्टी नेताओं का मानना है कि विपरीत परिस्थितियों में भी रायबरेली की जनता ने कांग्रेस का हाथ नहीं छोड़ा था। अभी भी वहां पार्टी को लेकर उत्साह है। यह कांग्रेस के लिए प्रदेश की सबसे सुरक्षित सीट है। इस वजह से इस सीट को नही छोड़ा जा सकता है। तब जाकर इस पर राहुल ने चुनाव लड़ने को राज़ी हुए ।

रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे: ब्रजेश पाठक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड गए थे, अब रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed