भाजपा नेता मुकेश मल्होत्रा और बसपा के पूर्व विधायक सोनेराम कुशवाह ने थामा कांग्रेस का दामन

मुरैना। हाल ही में जौरा सीट से बसपा के पूर्व विधायक सोनेराम कुशवाह और विजयपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक का चुनाव लड़े आदिवासी नेता मुकेश मल्होत्रा भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। एक महीने पहले ही मल्होत्रा भाजपा में शामिल हुए थे।
तीन से चार राजनीतिक दल कुछ सालों में ही बदले हैं। मुरैना में इससे पहले सर्वाधिक बार दल बदलने वाले नेताओं में रामप्रकाश राजौरिया, बलवीर सिंह डंडोतिया व अजब सिंह कुशवाह, रविंद्र सिंह तोमर शामिल हैं।
आज मुरैना में कांग्रेस का पलड़ा भारी होता दिखा है। भाजपा और बसपा के दो नेताओं ने इनका साथ छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। इन दोनों ही नेताओं को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई है। आपको बता दें कि सोने राम कुशवाहा जौरा विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। इसी क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू के समर्थन में आने वाली हैं। मुरैना के मेला ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को भी वे संबोधित करे वाली हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के अनेक नेता मंच पर भी उपस्थित रहेंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed