फिरोजाबाद : सिरसागंज में सीएम योगी ने भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित, साधा राहुल गाँधी पर निशाना।

फिरोजाबाद के सिरसागंज स्थित गिरधारी इंटर कालेज के मैदान पर भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिरसागंज वाले बाबा कालेश्वर की जय। बाबा नीम करोली की जय जयकार करते हुए संबोधन शुरू किया।
इस दौरान उनके कथन कुछ इस प्रकार रहे, “मुझे दूसरी बार फिरोजाबाद आने का सौभाग्य मिला है। दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरे चरण के चुनाव में आपको मतदान करके इसमें सहभागी बनना है। दो चरणों के चुनाव में आठ राज्यों में गया हूं। एक ही स्वर गूंज रहा है। फिर एक बार मोदी सरकार का। पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 सालों के अंदर अभूतपूर्व कार्य हुआ है।”
इसके साथ राम मंदिर को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस और विपक्ष की अन्य पार्टियों पर निशाना साधा है और कहा राम मंदिर बनने से सभी खुश हैं। राम मंदिर निर्माण में सबसे बड़े रोड़े कांग्रेस, सपा और बसपा थे। इन रोड़ों को आप ताज पहनाएंगे क्या। जो लोग ये कहते थे कि राम हुए ही नहीं। सपा के लोग कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता। अयोध्या में राम मंदिर और काशी में काशी विश्वनाथ का निर्माण हो गया है। मथुरा में जितनी भी भूमि है वह भगवान कृष्ण की भूमि है। कांग्रेस वाले कहते हैं कि वह विरासत टैक्स लगाएंगे। वह औरंगजेब के भी पिता हो गए हैं। उसने जजिया कर लगाया, ये विरासत टैक्स लगाएंगे। ये आपके हक पर डकैती है।
साथ ही बता दें की उन्होंने धर्म पर बात करते हुए आतंकाड और नक्सलवाद पर भी बात की है।
भाषण को अंत करते कहा की मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास को लेकर सभी के लिए काम किया है। नए भारत को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाना है। रामलला मंदिर में विराजमान हो गए और बड़े बड़े माफियाओं का राम नाम सत्य कर दिया गया। सपा और बसपा के समय में क्या होता था। कांग्रेस, सपा, बसपा सुरक्षा नहीं दे सकते। सुशासन नहीं दे सकते। विकास नहीं करा सकते। गरीब कल्याणकारी योजनाएं नहीं दे सकते। फिर ऐसे बोझा को ढोने से क्या फायदा। भाजपा पूरे देश के अंदर चुनाव लड़ रही है। मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देना होगा। इसके लिए विश्वदीप को जिताकर भेजना होगा। सात मई को चुनाव है। चार जून को परिणाम आएगा। फिरोजाबाद गिलास के माध्यम से दुनियां में जाना जाता है। भारत माता की जय के साथ संबोधन को समाप्त किया। अंत में जयश्रीराम के नारे लगाए।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed