कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी पहुंचीं छत्‍तीसगढ़,कोरबा में चुनावी सभा को करेंगी संबोधित

कोरबा। लोकसभा चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही स्टार प्रचारकों का दौरा शुरू हो गया है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस की स्टार प्रचारक व महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा कोरबा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में आमसभा लेंगी।
कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा सभा की तैयारियां की जा रही है। प्रियंका की सभा दो मई को कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में होगी। जिसके लिए उनके प्रवास का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है।
इसके मुताबिक आपको बता दें की प्रियंका सुबह 11:45 पर बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से रवाना होकर 12:30 बजे चिरमिरी में आयोजित सभा में शामिल होंगी। दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।
इसके बाद1.35 पर कोरबा से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी और दोपहर दो बजे बिलासपुर से मध्य प्रदेश दौरे के लिए रवाना हो जाएंगी।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed