पियूष गोयल की राहुल गांधी को चुनौती, कहा- वह अमेठी, मुंबई व वाराणसी से लड़ें चुनाव

महाराष्ट्र। केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी, मुंबई व वाराणसी से चुनाव लड़ें। वह तीनों ही सीटों से बुरी तरह हारेंगे। उनकी वायनाड से भी हार तय हो गई है।
केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कहा कि अगर राहुल गांधी मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो मैं खुले दिल से उनका स्वागत करता हूं। वह अगर चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो वह अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि उनमें काफी साहस है, तो उन्हें वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहिए। उन्हें 4-5 सीटों से चुनाव लड़ना चाहिए, क्योंकि वे वायनाड में हार रहे हैं। स्मृति ईरानी उन्हें अमेठी में बुरी तरह हराएंगी। वह अगर अयोध्या जाना चाहते हैं, तो उन्हें जाना चाहिए। यह अलग बात है कि उन्होंने श्री राम के अस्तित्व को नकार दिया है। उन्होंने रामसेतु को नष्ट करने की योजना बनाई। उन्हें वहां जाना चाहिए और उनकी पार्टी के नेताओं और अन्य गठबंधन सहयोगियों की टिप्पणी पर माफी मांगनी चाहिए।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed