सीएम योगी ने सपा व कांग्रेस को घेरा, कहा- संपत्ति का सर्वे कर छीन लेंगे आपका घर

औरैया। औरैया में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत का कद बढ़ा है। सीमाएं सुरक्षित हो गई हैं, आतंकवाद और नक्सलवाद का सफाया हो गया है। अब अगर कहीं पटाखा भी फूटता है, तो पाकिस्तान सफाई देता है कि उस घटना में मेरा कोई हाथ नहीं है, क्योंकि वह जानता है कि यह नया भारत है ‘अगर समय से सफाई नहीं दी तो स्वयं साफ हो जाएगा’। पाकिस्तान डर के मारे सफाई देता है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी और मथुरा का प्रकरण पूरा हो चुका है। अब हम ब्रजभूमि की ओर बढ़ रहे हैं। भारत की आस्था को पूरा सम्मान दिया जाएगा। यूसीसी को लागू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में कराए जा रहे हैं। कल दो चरण पूरे हो गए हैं। सूरत में एक लोकसभा सीट बीजेपी जीत चुकी है। पूरे देश में एक ही आवाज गूंज रही है, ‘फिर एक बार, मोदी सरकार’।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे के साथ भाजपा और एनडीए है और दूसरी तरफ कांग्रेस-सपा का इंडी गठबंधन है। कांग्रेस ने 1947 में देश का विभाजन कराया। पहले देश को बांटा और अब कांग्रेस अपने घोषणापत्र में कह रही है कि हम भारत में संपत्ति का सर्वे करवाएंगे। अगर आपके बाप-दादा ने 4 कमरों का घर बनाया है, तो आप 2 कमरो में रहो, 2 कमरे कांग्रेस और सपा के अधिकार में चला जाएगा। पहले देश को बांटा, आज आपकी संपत्ति को बांटने की साजिश ये लोग कर रहे हैं।

[democracy id="1"]