प्रियंका चोपड़ा का पुणे वाला बंगला किराए पर, हर महीने मिलेंगे इतने लाख रूपये

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों, अपने लुक और स्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा अब अमेरिका की निवासी हो चुकी हैं, लेकिन उनके परिवार के पास भारत में भी संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में एक आलीशान घर और गोवा में एक हॉलिडे होम के अलावा, प्रियंका चोपड़ा का परिवार कथित तौर पर पुणे में एक बंगले का भी मालिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुणे के बंगले को अब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने किराए पर दे दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोपड़ा परिवार की पुणे की संपत्ति को ‘द अर्बन नोमेड्स कम्युनिटी प्राइवेट लिमिटेड’ को किराए पर दे दिया गया है। इस संपत्ति का मासिक किराया करीब 2.06 लाख रुपये है। कहा जा रहा है कि बंगले के प्लॉट का आकार लगभग 3754 वर्ग फुट है। इसमें गार्डन, बेसमेंट क्षेत्र और एक पार्किंग स्थल भी है। ऐसा कहा जाता है कि यह संपत्ति पुणे के कोरेगांव पार्क में स्थित है। यह पुणे के सबसे पॉश इलाकों में से एक है।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed