अब मथुरा को बनाएंगे दिव्य तीर्थ- सीएम मोहन यादव

इंदौर: गुरुवार को इंदौर में कांग्रेस छोड़ कर सैकड़ों नेता कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इसके लिए एक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नाम रखा गया ‘भाजपा प्रवेश समारोह’।मुख्यमंत्री मोहन यादव इसके मुख्य अतिथि थे। उन्होंने इस मौके पर कहा कि अयोध्या में भगवान राम मुस्करा रहे है। अब मथुरा को भी दिव्य तीर्थ बनाएंगे। कांग्रेस ने मामले उलझाए है, लेकिन अब मथुरा भी जगमगाएगी। हमने दीवाली मना ली, अब होली भी मनेगी। इसके बाद उन्होंने जनता से जय कन्हैया लाल की जयकारे भी लगवाए।
मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक शुक्ला और पटेल के बारे में कहा कि दोनो अब भाजपा की धरोहर हुए। आप दोनों ने कार्यकर्ता और जनता के बीच वर्षों तक जड़े गहरी की। जनता से जो वादे किए होंगे। जो सपने देखे होंगे। उसके लिए हम कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगे।
2014 के पहले कांग्रेस की बहुमत के साथ सरकार थी,लेकिन तब कांग्रेस ने देश की नब्ज को समझा नहीं और केवल वर्ष 2014 में 115 सीटें कांग्रेस की आईं। 2019 में फिर गलती की तो कांग्रेस एक बस की सवारी जितनी रह गई, केवल 52 सांसद जीते थे तब कांग्रेस के। अब जो हालत हुई है, उसके बाद तो कांग्रेस टेंपो की सवारी रह जाएगी। समारोह में भाजपा नेता सुरेश पचौरी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा, दीपक जैन सहित अन्य नेता मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed