सीएम मोहन यादव पहुंचे शाजापुर, चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस पर साधा निशाना

शाजापुर | सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाजापुर पहुंचे। वे मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शाजापुर आए हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवास-शाजापुर संसदीय सीट से भाजपा के सांसद प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी के समर्थन में शाजापुर पहुंचे। यहां उन्होंने आमसभा को संबोधित किया और संबोधित करने के बाद महेंद्र सिंह सोलंकी का नामांकन पत्र दाखिल करने कलेक्टर परिसर पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉक्टर मोहन यादव पहली बार शाजापुर यात्रा पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। उन्होंने जगह-जगह मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सबसे ज्यादा समय देश चलाया, लेकिन एक भी देश हित का काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज सब लोग राम-राम लिख रहे हैं, जब राम मंदिर बनकर तैयार हुआ था तब यही कांग्रेसी उसका निमंत्रण तक स्वीकार नहीं कर रहे थे। राहुल गांधी को भी उन्होंने पप्पू शब्द से संबोधित किया है।
सीएम यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई योजनाएं बताईं, जो आज जन हितेषी योजनाओं में शुमार हैं. वहीं उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्याशी नहीं बल्कि जनता चुनाव लड़ रही है और नरेंद्र मोदी के चेहरे पर इस बार भाजपा उनके विकास कार्य को लेकर चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिसको लेकर उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत मध्य प्रदेश की सारी सीटें भाजपा को जा रही हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed