चंदेरी के नगर पालिका अध्यक्ष दशरथ संतोष कोली समेत तीन पार्षदों हुए भाजपा में शामिल

अशोकनगर। गुना लोक सभा क्षेत्र में रव‍िवार रात को नगर पालिका अध्यक्ष चन्देरी दशरथ संतोष कोली समेत तीन पार्षदों ने सिंधिया जी की अध्यक्षता में भारतीय जानता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इसके साथ ही आज भी छह कांग्रेस नेताओं – पूर्व जिला महामंत्री कांग्रेस देवेंद्र सिंह रघुवंशी; पूर्व जिला अध्यक्ष प्रहलाद सिंह सोनी, व्यापारी प्रकोस्ट युवा नेता अमित अग्रवाल, कैलाश नारायण शर्मा, वीरेंद्र बागड़ी पिपरिया, अशोक बंसल ने भी अशोकनगर में मंत्री सिंधिया की उपस्थिति में भाजपा की सदस्‍यता ली।

साथ ही बता दें गुना लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान होना है। इस सीट पर भाजपा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनावी मैदान में उतारा हैं। वहीं कांग्रेस ने राव यादवेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि 2019 लोकसभा इलेक्शन में ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव हार गए थे। वहीं अब इस फेरबदल को सकारात्मक तौर पर देखा जा रहा हैं।
साथ ही ये भी बता दें की नाराज कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत की दिल्ली आलाकमान से फ़ोन पर चर्चा होने के बाद नाराजगी अब दूर हो गयी है , उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर अब विराम लग गया है |

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed