



नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त होने के बाद अब दूसरे चरण पर फोकस है। 26 अप्रैल को 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। बयानबाजी भी तेज है। दावे-प्रतिदावे किए जा रहे हैं।
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पार्टी नेता और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र वाली चिट्ठी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दी है। इसके थोड़ी देर में बिट्टू भाजपा में शामिल हुए। उनका पार्टी छोड़ना हिमाचल में पार्टी की सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ा देगा।
अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख (दीवान) जैनुल आबेदीन अली खान ने कहा कि देश पिछले 10 वर्षों में प्रगति कर रहा है। देश ने दुनिया में जो मुकाम हासिल किया है, वह वर्तमान सरकार की देन है। जनता को देखना चाहिए कि कौन हमारे देश को प्रगति की ओर ले जा रहे हैं और फिर इसी के आधार पर अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए।
राम मंदिर मुद्दे पर आबेदीन अली खान का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही राम मंदिर बना है। इसका श्रेय लेने का कोई मतलब नहीं है। जनता इस बात को समझती है।