कलयुगी पिता ने किया मानवता को शर्मसार, नाबालिग पुत्री के साथ किया दुष्कर्म

शाजापुर। सुंदरसी थाना क्षेत्र के छोटी पोलाय गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जो रिश्तों को कलंकित करता है, इंसानियत को शर्मसार करता है। यहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। बता दें कि पीड़िता की मां का निधन कई वर्ष पहले ही हो गया। बालिका अपने दादा-दादी के साथ रहती है। पिता अलग रहता था।
बताया गया कि पिछले कुछ दिनों आरोपित पिता अपने घर लौट आया। इस दौरान बीते तीन दिन से हर दिन वह पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा था। शुरुआत में तो बालिका चुप रही किंतु आरोपित पिता द्वारा लगातार दुष्कर्म करने से वह परेशान हो गई। उसने अपने दादा को पिता की करतूत बताई। जिस पर मंगलवार को दादा पीड़िता को सुंदरसी थाने लेकर पहुंची। यहां पीड़िता की शिकायत सुन पुलिस भी हैरान हो गई।
पीड़िता की शिकायत के बाद मामले में तत्काल कार्रवाई कर केस दर्ज किया गया और आरोपित पिता को हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा पीड़ित बालिका का मेडिकल भी कराया गया है। साथ ही पुलिस द्वारा मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
आरोपित द्वारा पुत्री के साथ गलत काम किया गया तो बालिका ने आरोपित को कहा कि मैं आपकी बेटी हूं। इस पर वह बोला की तू अब अपनी मां की जगह है। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार आरोपित ने 14, 15 और 16 अप्रैल को पुत्री के साथ गलत काम किया। आरोपित बालिका के दादा-दादी के घर से बाहर जाने के बाद बेटी के साथ गलत काम करता था। वह शराब पीने का आदी है।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed