एमपी के बड़वानी में 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचा तापमान, भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

बड़वानी। बड़वानी जिले में सूरज के तेवर तीखे हो गए है। 42 डिग्री सेल्सियस के पार हुए पारे ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। दोपहर के समय बाजार में सन्नाटा छा जाता है |
ऐसे में लोग घरों में कैद होकर कूलर पंखे और एसी की ठंडी हवा से गर्मी से राहत पा रहे हैं। शाम के समय राजघाट पर नर्मदा स्नान व जलक्रीड़ा के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं। शीतलपेय की दुकानों पर भी देर रात तक लोगों का तांता लगा रहता है। वहीं गर्मी में लू और तापघात से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा जमरे ने बताया कि जिले में अत्यधिक गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए लू-तापघात से बचाव के लिए एडवायजरी जारी की गई है। गर्मी में शुष्क वातावरण में लू, तापघात की संभावना जानलेवा भी हो सकती है। लू से बचाव के लिए गर्मी के दिनो में धूप में बाहर जाते समय हमेशा सफेद या हल्के रंग के ढीले सूती वस्तों का प्रयोग करें।
भोजन करके एवं पानी पीकर ही बाहर निकलें। गर्मी के मौसम में गर्दन के पिछले भाग, कान व सिर को गमछे या तोलिये से ढ़ंककर ही धूप में निकलें। रंगीन चश्मे व छतरी का प्रयोग करें। पेय पदार्थो का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करें। बाहर जाते समय अपने साथ पानी रखे।
चिकित्सकों के अनुसार गर्मी के दिनों में बच्चों का विशेष ध्यान रखे। बच्चों को सिखाये कि जब भी उन्हें अधिक गर्मी महसूस हो तो वे तुरन्त घर के अंदर आये, गर्मी के दिनो में बुजुर्गो का भी विशेष ध्यान रखे। उन्हें धूप में घर से बाहर न निकलने दे। समय-समय पर पानी पीने के लिए प्रेरित करें। सुपाच्य भोजन एवं तरल पदार्थो का सेवन कराए। गर्मी के दिनो में ठंडे मौसमी फलों का सेवन करें।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed