3 दिन तक मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में बारिश के आसार, ओडिशा में हीटवेव चलने का अलर्ट

इंदौर। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में मौसम खराब होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में भी तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, 13 से 15 अप्रैल तक मध्य भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने शनिवार को दिल्ली में तापमान में कमी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद इसके उत्तर पश्चिम भारत में आने की संभावना जताई है। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में मौसम बदलने की आशंका है। इसके अलावा मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में 13-14 अप्रैल तक गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 13 अप्रैल को भी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने 13 और 14 अप्रैल को गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के मौसम की बात की जाए तो तेलंगाना, केरल और माहे और आंतरिक कर्नाटक आगामी 7 दिनों में तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 20 अप्रैल तक कश्मीर घाटी में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। ऊपरी इलाकों में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश की संभावना है. जम्मू में भी बादल छाए रह सकते हैं और 15 से 20 अप्रैल तक निचले इलाकों में बारिश जारी रह सकती है।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed