पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- ये परमाणु हथियार करना चाहते हैं नष्ट, देश बन जाएगा शक्तिहीन

बाड़मेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बाड़मेर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल एक दल देश से परमाणु हथियार को नष्ट कर देना चाहता है। ये देश को शक्तिहीन बनाना चाहते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र पर विभाजन की गुनहगार मुस्लिम लीग की छाप है। अब इंडी गठबंधन में शामिल एक और पार्टी ने अपने घोषणापत्र में देश के खिलाफ खतरनाक ऐलान किया है कि वे भारत के परमाणु हथियारों को नष्ट कर देंगे। जब हमारे दो पड़ोसी परमाणु हथियारों से लैस हैं, तो क्या हमारे परमाणु हथियार नष्ट हो जाने चाहिए? यह कैसा गठबंधन है जो भारत को शक्तिहीन बनाना चाहता है?

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed