ऋषिकेश में पीएम मोदी बोले – ‘कांग्रेस मां गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठाती है, जनता सबक सिखाएगी’

ऋषिकेश। गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने 10 साल के कामकाज गिनाए। साथ ही कांग्रेस पर निशाना भी साधा।
पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में बाधाएं पैदा की। साथ ही जब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता दिया गया, तो उसे भी ठुकरा दिया गया। कांग्रेस तो मां गंगा के अस्तित्व को भी ठुकराती है। कहती है कि हर की पौड़ी एक नहर के किनारे स्थित है। उन्हें मां गंगा कहने में शर्म आती है।
कल मैं भारत के दक्षिणी छोर पर, सागर तट पर बसे तमिलनाडु में था और वहां पर भी लोग कह रहे हैं- फिर एक बार मोदी सरकार।
आज हिमालय की गोद में बाबा केदार और बद्री विशाल की चरणों में हूं और यहां भी वही गूंज है- फिर एक बार मोदी सरकार।
आज देश में ऐसी सरकार है, जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को ​पहले की तुलना में कई गुना मजबूत कर दिया है।
जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया और आतंकवाद ने पैर पसारे।
कांग्रेस के समय में तो जवानों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट तक की कमी थी। दुश्मन की गोली से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं था।
ये भाजपा है, जिसने भारत में बनी बुलेटप्रूफ जैकेट अपने सैनिकों को दी, उनके जीवन की रक्षा की। आज आधुनिक रायफल से लेकर लड़ाकू विमान और विमानवाहक पोत तक देश में ही बन रहे हैं

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed