सड़क हादसे में बीजेपी जिला मंत्री और सरपंच पति की मौत, सीएम यादव व केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जताया शोक

गुना। मंगलवार रात करीब 12 बजे शहर कोतवाली थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने एबी रोड किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में एक भाजपा का जिला मंत्री और दूसरा सरपंच पति है। घायल भी बीजेपी कार्यकर्ता है। इधर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी घायलों से मिलने रात को ही जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं उन्होंने दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बुधवार के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने भी घटना पर शोक जताया है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात भाजपा जिला मंत्री आनंद मगराना रघुवंशी न्यू सिटी कालोनी के बाहर कमलेश यादव के साथ एबी रोड किनारे खड़े होकर सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज धाकड़ का इंतजार कर रहे थे। उनकी स्कूटी साइड में खड़ी थी। इसी दौरान हनुमान चौराहे तरफ से तेज रफ्तार कार आई और तीनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कमलेश यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आनंद व मनोज घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए आनंद को भोपाल और मनोज को इंदौर रेफर कर दिया। वहीं आनंद ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि मनोज का इलाज जारी है।
इधर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर से गुना लौट रहे थे, तभी उन्हें सड़क हादसे की जानकारी लगी। इस पर लगभग 12 बजे सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों का हाल जाना। वहीं बुधवार के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए।

 

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed