सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे, बाणगंगा मेला मैदान में करेंगे जनसभा को संबोधित

शहडोल | मध्य प्रदेश की शहडोल समेत छह सीटों पर लोकसभा चुनावों में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए कांग्रेस ने भी प्रचार प्रसार में केंद्रीय नेताओं को मैदान में उतार दिया है|

कांग्रेस ने राहुल गांधी के आठ अप्रैल को प्रस्तावित शहडोल दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बाणगंगा मेला मैदान पर दोपहर दो बजे राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने शहडोल में फुंदेलाल सिंह मार्को को प्रत्यशी चुना है। जमुई हेलीपैड में उतरकर राहुल गांधी बाणगंगा मेला मैदान पहुंचेंगे। जनसभा को संबोधित करेगे। स्थल की अनुमति से लेकर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। राहुल गांधी इससे पहले नवंबर में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में ब्यौहारी में आमसभा करने आए थे।

भाजपा से सांसद हिमाद्री सिंह एक बार फिर चुनाव मैदान में है। पहले चरण में शहडोल के साथ-साथ सीधी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में मतदान होगा। इसके लिए भाजपा ने भी अपने अभियान को तेज कर दिया है।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed