कांग्रेस ने जारी किया मेनिफेस्टो, जानिए सत्ता में आए तो क्या-क्या करेंगे

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने ‘घोषणा-पत्र’ जारी किया। यह घोषणा-पत्र ‘5 न्याय और 25 गारंटी’ पर आधारित है।
घोषणा पत्र के बारे में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि इसकी सबसे बड़ी बात न्याय है। पिछले 10 सालों और खासतौर पर 5 साल में देश में बहुत अन्याय हुआ है।
घोषणा-पत्र में पांच न्याय, ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’ का जिक्र किया गया है। घोषणा-पत्र में 30 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा भी किया गया है।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed