कांग्रेस को फिर झटका, कमल नाथ के खास दीपक सक्सेना आज हो सकते हैं भाजपा में शामिल

छिंदवाड़ा। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है | इसी कड़ी में आज मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के करीबी दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 21 मार्च को पुत्र अजय सक्सेना के भाजपा में शामिल होने के बाद दीपक सक्सेना ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। वहीं वे आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।
दीपक सक्सेना की नाराजगी के बाद गुरुवार को कमल नाथ ने रोहाना पहुंचकर दीपक सक्सेना से बंद कमरे में चर्चा की थी, लेकिन यह चर्चा काम नहीं आई और दीपक सक्सेना ने अब भाजपा में जाने का मन बना लिया है।
बता दे कि दीपक सक्सेना कमल नाथ के साथ 45 साल से रहे हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव के बीच उनकी नाराजगी देखने को मिल रही है। छिंदवाड़ा से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी नकुल नाथ की नामांकन रैली में भी वे शामिल नहीं हुए थे।
वहीं 26 मार्च को भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू का नामांकन जमा कराने मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा पहुंचे थे। जहां जनसभा के बाद सीएम, प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं ने दीपक से रोहना पहुंचकर मुलाकात की थी। इस मुलाकात को दीपक सक्सेना सहित भाजपा नेताओं ने औपचारिक बताया था, लेकिन इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों को बल मिला था।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed