



पन्ना-छतरपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने खजुराहो लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया। इस दौरान पन्ना में मंच से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं-अबकी बार 400 पार। एक बार फिर मोदी सरकार। उन्होंने कहा- ये जमाना है वंदे भारत का, वो आज भी साइकिल से चलते हैं।
स्मृति ईरानी खजुराहो संसदीय क्षेत्र में विष्णुदत्त शर्मा के साथ चुनाव प्रचार भी करेंगी। वहीं छतरपुर में भी वे चुनाव प्रचार करेंगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी तीन अप्रैल को पन्ना पहुंचेंगी तथा लोकसभा प्रत्याशी वीडी शर्मा की नामांकन रैली मे शामिल होंगी। इसके अलावा वह छत्रसाल ग्राउन्ड मे आयोजित सभा को संबोधित करेंगी। लोकसभा संयोजक सदानंद गौतम व भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा डब्बू ने पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा आम जनता से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
नामांकन के दौरान मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह एवं सह प्रभारी सतीश उपाध्याय व खजुराहो लोकसभा प्रभारी योगेश ताम्रकार, लोकसभा संयोजक सतानंद गौतम, मंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह अरविंद पटेरिया प्रहलाद लोधी ,राजेश वर्मा, संजय पाठक, संदीप जयसवाल उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष पन्ना बृजेन्द्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की थी।