बीजेपी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला सहित चार को अवैध खनन के मामले में 140 करोड़ का नोटिस

इंदौर । बरोली क्षेत्र में हुए अवैध खनन के मामले में पूर्व विधायक संजय शुक्ला, उनके भाई राजेन्द्र शुक्ला सहित चार लोगों को 140 करोड़ से अधिक का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में शुक्ला को 19 अप्रैल तक जवाब देना होगा। अपर कलेक्टर गौरव बेनल को कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।
अवैध खनन के मामले में जिले में अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना लगाया गया हैं। इसके लिए पूर्व विधायक संजय शुक्ला, राजेन्द्र शुक्ला, ईडन गार्डन गृह निर्माण संस्था के अध्यक्ष निलेश पिता बनवारीलाल पंसारी और मेहरबान सिंह के खिलाफ 140 करोड़ 63 लाख 14 हजार 330 रुपये का नोटिस जारी किया है।
अपर कलेक्टर गौरव बैनल ने बताया कि बारोली में हुए अवैध खनन में खनिज विभाग ने गणना के बाद जो जानकारी निकाली है, उसके मुताबिक यहां से 4 लाख 2 हजार 633 घन मीटर मुर्रम और 2 लाख घन मीटर से ज्यादा पत्थर निकाला गया है। मामले में संजय शुक्ला, राजेन्द्र शुक्ला, ईडन गार्डन गृह निर्माण संस्था के अध्यक्ष निलेश पंसारी और मेहरबान सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

[democracy id="1"]