मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल , टिकट कटने से थे नाराज

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग में चंद दिन बचे हैं। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक तरफ भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए है, तो दूसरी ओर कांग्रेस की अगुवाई में इंडी गंठबंधन है। इसके अलावा कुछ दलों का तीसरा धड़ा भी मैदान में है।
लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में भाजपा को झटका लगा है। दो बार के सांसद अजय निषाद ने भाजपा छोड़, कांग्रेस का दामन थाम लिया है। अजय निषाद मुजफ्फरपुर से दो बार के सांसद थे, लेकिन इस बार पार्टी ने टिकट काट दिया था। इससे वे नाराज चल रहे थे।
उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और रामायण सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने कहा है कि भाजपा इस बार 400 से अधिक लोकसभा सीट जीतने जा रही है।
अरुण गोविल ने कहा, एनडीए ने 400 पार का लक्ष्य रखा है और मैं इसे लेकर बहुत आशान्वित हूं, क्योंकि उन्होंने जो किया है, वह इस देश के लिए कोई नहीं कर सकता है। इस लक्ष्य को हासिल करने में मुझे कोई समस्या नहीं दिखती है।’
अरुण गोविल ने आगे कहा, जहां तक ​​देश के विकास की बात है, तो पीएम मोदी का कोई विकल्प नहीं है। ऐसा कोई नेता नहीं है, जो देश के लिए इतना सोचता हो। वह जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। हमें पूरा यकीन है कि यह लक्ष्य पूरा होगा।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed