खजुराहो में सपा ने बदला प्रत्याशी, मनोज यादव की जगह मीरा यादव को दिया टिकट

छतरपुर। इंडी गठबंधन के तहत सपा ने खजुराहो लोकसभा सीट पर मनोज यादव को टिकट दिया था, अब उसे काटकर सपा ने पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव पर भरोसा जताया है। पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव झांसी क्षेत्र की हैं और निवाड़ी से विधायक रह चुकी हैं।

मनोज यादव को सपा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। अब भाजपा के प्रत्याशी वीडी शर्मा का चुनावी मुकाबला मीरा दीपक यादव से होगा। मीरा दीपक यादव आठ अप्रैल को अपना नामांकन फार्म भरेंगी। सपा से मीरा दीपक यादव के आने के बाद खजुराहो का चुनावी मुकाबला रोचक हो सकता है।

टिकट मिलते ही मीरा दीपक यादव ने कहा कि खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के बुरे हालात हैं। शिक्षा स्वास्थ्य सुविधाएं लचर हैं। लोगों के पास काम नहीं है। हमारा उद्देश्य जनता को रोजगार से जोड़ना और शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हम खजुराहो के क्या हालात हैं यह बताने की जरूरत नहीं है आप खुद देख सकते हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी, पार्टी ने अब तक 25 सीटों पर प्रत्‍याशियों की घोषणा भी कर दी है, जबकि शेष तीन सीटों पर अब भी मंथन का दौर जारी है। वहीं कांग्रेस ने खजुराहो सीट पार्टी ने सपा के लिए छोड़ी थी।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed