



भोपाल। आज से मध्य प्रदेश में टोल टैक्स, प्रॉपर्टी सहित अन्य चीज़ों में महंगाई बड़ गई है। जहां प्रदेश की 102 टोल बैरियर में से 10 मार्गों पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी की गई है, तो वहीं प्रॉपर्टी के रेट भी बढ़ चुके हैं, कुछ स्थानों पर इसकी कीमत 95 फीसदी तक बढी है। इसके साथ ही रजिस्ट्री भी महंगी हो गई है,लिहाजा रजिस्ट्री पर सरकार अधिक स्टांप ड्यूटी वसूलेगी।
राजधानी भोपाल में कुछ स्थानों पर प्रॉपर्टी रेट में 95 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। प्रॉपर्टी की बढ़ी कीमतों का असर इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन सहित अन्य जिलों में हुआ है।
इधर, मध्य प्रदेश के 4 नेशनल और 6 स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स में वृद्धि की गई है। साथ ही MPRDC की देखरेख में संचालित होने वाले स्टेट हाईवे के टोल टैक्स में भी बढ़ोतरी का प्रावधान किया गया था। जिसमें 1 अप्रैल से टोल टैक्स में वृद्धि की बात कही गई।
इसके अलावा यूपीआई से पेमेंट करना भी आज से महंगा हो सकता है। दरअसल, यूपीआई की गवर्निंग बॉडी ने 2000 रुपये से अधिक के पेमेंट पर प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट फीस वसूलने की घोषणा थी।
इन सबका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।