कांग्रेस को झटका, आगर मालवा के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव समेत कईं नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

भोपाल। लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच कांग्रेस लगातार पस्त होती जा रही है। शुक्रवार को कांग्रेस को एक और झटका लगा। आगर मालवा में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे बाबूलाल यादव , वरिष्ट कांग्रेस नेता शंकरसिंह गड़बड़ा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पिंटू जायसवाल समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। आगर विधायक मधु गहलोत के साथ ये सभी आज सुबह राजधानी भोपाल में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक नरोत्तम मिश्रा ने इन सबको पार्टी की सदस्यता दिलाई।

[democracy id="1"]