सभी सीटों पर बीजेपी ने घोषित किए उम्‍मीदवार, कांग्रेस अब भी तीन सीटों पर अटकी

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार रात कांग्रेस ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। कांग्रेस आज शेष तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।कांग्रेस अब तक 29 में से 25 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है | बता दे कि कांग्रेस खजुराहो सीट पर नहीं लड़ेगी, यह सीट कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी है।
वहीं अब तीन सीट मुरैना, ग्वालियर और खंडवा में उम्मीदवार घोषित होना बाकी है।
मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस अब तक तीन सूचियां जारी कर 25 प्रत्याशियों की सूचियां जारी कर चुकी है। कांग्रेस खजुराहो सीट पर नहीं लड़ेगी, यह सीट कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी है।
बुधवार को जारी सूची में कांग्रेस ने विदिशा, गुना और दमोह के प्रत्याशी घोषित किए हैं। विदिशा से दो बार सांसद रहे प्रतापभानु शर्मा प्रत्याशी होंगे। उनका मुकाबला विदिशा से पांच बार के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से होगा। गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने राव यादवेंद्र सिंह यादव को उतारा गया है। दमोह से तरवर सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाया गया है।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed