हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 6 बागी विधायक हुए भाजपा में शामिल

शिमला। आज हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को फिर बड़ा झटका लगा है | कांग्रेस के छह बागी विधायक सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंदर दत्त, लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा ने भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा का दामन थाम लिया है।
बागी विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि हम अपनी मर्जी से भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि हमने अपनी वोट नहीं छुपाई है। हमने हर्ष महाजन को इसलिए वोट दिया क्योंकि वो हमारे ही जिले के हैं। इसके अलावा 3 निर्दलीय विधायक भी भाजपा में शामिल होने वाले हैं। ऐसी जानकारी है कि ये सभी आज दोपहर शिमला पहुंचेंगे।
बता दे कि इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में इन बागी विधायकों के भाजपा में शामिल किए जाने पर भी विचार विमर्श हुआ। इस बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को दिल्ली पहुंच गए हैं और इस कारण बैठक की अध्यक्षता विधायक विपिन सिंह परमार ने की।
विपिन परमार ने कहा कि भाजपा सभी संसदीय क्षेत्रों में सफल कार्यक्रम करें और कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक बड़ी जीत मिले, इसके लिए बैठक में विस्तृत चर्चा की गई है, इस पर अमल होगा।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed