लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने युवा प्रत्याशियों पर जताया भरोसा, 50 साल से कम वाले 12 उम्‍मीदवार

रायपुर। लोकसभा चुनाव में भी विधानसभा की तर्ज पर पार्टियों ने युवा प्रत्याशियों पर ज्यादा भरोसा जताया गया है। भाजपा ने लोकसभा के लिए 11 व कांग्रेस ने छह प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इनमें 50 वर्ष से कम वाले युवा प्रत्याशियों की संख्या पर गौर करें तो दोनों राजनीतिक पार्टियों में 12 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनकी उम्र 50 वर्ष से कम है। अब तक कुल 17 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है।
विधानसभा चुनाव में भी दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने युवा प्रत्याशियों को विधानसभा के चुनावी मैदान पर उतारा था। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 11 में से नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी। पार्टी को सिर्फ बस्तर और कोरबा लोकसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। अब तक जारी की गई सूची में सात प्रत्याशियों की उम्र 71 से 76 वर्ष के बीच हैं। भाजपा ने 11 सीटों में से सात सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है। भाजपा ने कमजोर जनाधार वाले सांसदों की टिकट भी काटी है।
युवा प्रत्याशियों की नजर प्रदेश में युवा मतदाताओं पर बनी हुई है। निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों पर गौर करें तो प्रदेश में वर्तमान में 18 से 22 वर्ष के बीच 19 लाख के करीब युवा मतदाता है, जो कि विधानसभा की तर्ज पर लोकसभा में चुनाव परिणाम में बड़ी भूमिका निभाएंगे। प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 2.05 करोड़ हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed