मध्य भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक प्रदर्शनी 8 मार्च से इंदौर में

8 से 11 मार्च 2024 तक इंदौर में मध्य भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक प्रदर्शनी, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एक्सपो 2024 आयोजित होगा। यह एक्सपो अनेक वर्षों से आयोजित किया जा रहा है और इस वर्ष भी इसका आयोजन लाभगंगा एग्जिबिशन सेंटर बायपास के समीप किया जाएगा। इस एक्सपो को इंडियन प्लास्ट पैक फोरम, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मप्र, और बीएनआई के संयुक्त तत्वाधान में फ्यूचर कम्युनिकेशन इंवेट एंड एग्जिबिशन प्रा. लि. द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
इस वर्ष के एक्सपो में मुख्य रूप से बड़े मशीन निर्माता और कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। विजिटर एक्सपो में बड़ी मशीनों से उत्पाद बनते हुए देख सकेंगे। इस दौरान लगभग 350 स्टॉलों पर रॉ मटेरियल, पार्ट्स, आदि कंपनियों द्वारा प्रदर्शित किए जाएंगे। एक्सपो का शुभारंभ कार्यक्रम 8 मार्च 2024 को आयोजन स्थल पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री, मप्र शासन होंगे। बड़े मशीन निर्माताओं के इंदौर आने से विजिटरों को लाइव मशीन डेमों देखने का मौका मिलेगा।
इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष सचिन बंसल ने बताया कि इस वर्ष के आयोजन में मुख्य रूप से बड़े मशीन निर्माता और कंपनियों द्वारा अपने उत्पादों का जीवंत प्रदर्शन करेगें। विजिटर एक्सपो में बड़ी मशीनों से उत्पाद बनते हुए देख सकेंगे। इस दौरान लगभग 350 स्टॉलों पर रॉ मटेरियल, पार्ट्स आदि कंपनियों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ उद्योगपतियों से चर्चा, सम्मान समारोह और टॉक शो आदि का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन में 2 लाख से अधिक विजिटर शामिल होंगे।
एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मप्र के अध्यक्ष योगेश मेहता ने बताया कि मध्य प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में ब्रांडिंग और रोड शो के माध्यम से उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन में मुंबई, दिल्ली सहित सभी महानगरों से बड़े उद्योग समूह और निर्माता शामिल होंगे। साथ ही मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, और उत्तर प्रदेश से भी उद्योगपति इस आयोजन में भाग लेंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed