कैसरगंज से भाजपा ने काटा बृजभूषण सिंह का टिकट, रायबरेली से इन पर लगाया दांव

नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए कैसरगंज व रायबरेली से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने कैसरगंज से बृजभूषण सिंह के बेटे करण सिंह को टिकट दिया है। रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा गया है।
करण भूषण सिंह उत्तर प्रदेश भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। उनके पिता व मौजूदा सांसद बृजभूषण सिंह का टिकट काटकर भाजपा ने उनको चुनावी मैदान में उतारा है। वह डबल ट्रैप शूटिंग में नेशनल खेल चुके हैं। उनके बड़े भाई प्रतीक भूषण सिंह भाजपा के विधायक हैं।
पहली बार चुनाव लड़ रहे करण भूषण सिंह ने बीबीए व एलएलबी की पढ़ाई की है। उन्होंने आस्ट्रेलिया से बिजनेस मैनजमेंट से डिप्लोमा किया है। वह उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष होने के अलावा सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed