अगले 3 दिन सूरज के तेवर रहेंगे तीखे, 3 से 5 मई के बीच लू का येलो अलर्ट जारी

ग्वालियर | जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है जिससे हवा का रुख बदलने लगा है। अब राजस्थान से आने वाली हवा अपने साथ झुलसाने वाली गर्मी लेकर आएगी, इसलिए मौसम विभाग ने 3 से 5 मई के बीच ग्वालियर व दतिया में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। हवा में नमी नहीं होने से तपन अधिक रहेगी।
कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ आने पर 7 मई को आंधी व बारिश के आसार हैं। बुधवार को उत्तरी हवा चलने से गर्मी के तेवर नरम रहे। अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से 37 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मई के पहले दिन गर्मी के तेवर नरम रहे। न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे रात में भी गर्मी कम रही। मौसम विभाग ने दो मई को तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।
नया पश्चिमी विक्षोभ तीन मई को आएगा, लेकिन इसका असर 6 मई के बाद दिखेगा।
सम में चक्रवातीय घेरा बना है। उत्तर बिहार से पूर्वोत्तर के राज्यों तक ट्रफ बनी है। अरब सागर में चक्रवातीय घेरा बना है। ये सिस्टम अगले 24 घंटे में कमजोर पड़ जाएंगे।
अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आना बंद हो जाएगी। साथ ही रेगिस्तान के तपने पर गर्म हवा ग्वालियर-चंबल की ओर आएगी। इससे ग्वालियर व दतिया में लू की संभावना बनेगी।
अधिकतम तापमान- 37.0 डिसे और न्यूनतम तापमान- 20.3 डिसे रहेगा |

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed