सीएम डॉ. मोहन यादव बोले हमें पता है लोकसभा में क्या परिणाम आएगा, विरासत टैक्स पर राहुल को घेरा

इंदौर: गुरुवार को सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी की नामांकन रैली में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विरासत कर के बारे में बोल रही है, लेकिन आज सबसे पहले विरासत टैक्स गांधी परिवार को ही भरना चाहिए।
सीएम ने कहा कि भारत में चुनाव लड़ते हैं और अमेरिका के कानून की बात करते हैं। बता दें, कांग्रेस नेता व थिंक टैंक सैम पित्रोदा ने अमेरिका में लागू विरासत कर का जिक्र करते हुए कहा कि यह अच्छा। कांग्रेस उनसे पहले आय की असमानता दूर करने का जिक्र कर चुकी थी, इसलिए पित्रोदा के बयान को उसी कड़ी में माना जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस को जमकर घेरा और कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद देश के विकास की जगह देश की बर्बादी के लिए ही काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा पांच साल तैयारी करती है जैसे एक बच्चा परीक्षा की तैयारी करता है। भाजपा ने इसीलिए अबकी बार 400 पार का नारा दिया क्योंकि जो परीक्षा की तैयारी करता है उसे पता रहता है कि परिणाम क्या आने वाला है। इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में बड़वानी की पूर्व कांग्रेस विधायक चंद्रभागा किराड़े ने भाजपा ज्वाइन की। उनके साथ उनके सरपंच पति और बड़ी संख्या में बड़वानी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली। वे इससे पहले जज रही हैं। उनके साथ 12 सरपंच भी भाजपा में आए।

 

[democracy id="1"]