रीवा में बोरवेल में गिरे बच्‍चे को बचाने के प्रयास में 50 फीट तक हुई खुदाई

रीवा। शुक्रवार को जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव में बोरवेल में गिरे बच्‍चे को बचाने के प्रयास लगातार जारी है। 15 घंटे से अधिक समय से रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन बच्‍चे तक नहीं पहुंचा जा सका है। ऐसे में अब बोरवेल के पास टनल बनाई जा रही है।
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि बच्‍चे को बचाने के प्रयास चल रहे हैं। बोरवेल की गहराई 70 फीट है, अब तक 50 फीट खुदाई की जा चुकी है। कैमरे और एलईडी के माध्यम से जानकारी ली है, उसके अनुसार 45 से 50 फीट की गहराई में बच्चे के फंसे होने की संभावना है। बोरवेल के पास टनल बनाई जा रही है, ताकि बच्‍चे तक आसानी से पहुंचा जा सके।
देर रात बच्‍चे को बचाने के लिए बनारस से एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची और रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में जुट गई है।
शुक्रवार को 6 वर्षीय मासूम खेलते समय खुले बोरबेल में गिर गया था। जिसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया था और रेस्‍क्‍यू टीम को बचाकर रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू किया गया था। वहीं बच्चे के 55 फीट के आसपास फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
साथ ही बता दे कि शुक्रवार को 6 वर्षीय मासूम खेलते समय खुले बोरबेल में गिर गया था। जिसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया था और रेस्‍क्‍यू टीम को बचाकर रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू किया गया था।

 

[democracy id="1"]