जीत से पहले ही गुना प्रत्याशी सिंधिया गाने पर जमकर थिरके

अशोकनगर | गुना शिवपुरी से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर के चंदेरी में एक अलग ही रूप में नज़र आये। सिंधिया युवा संवाद सम्मलेन में शामिल होने चंदेरी आए थे | यहाँ सिंधिया गाने पर थिरकते नजर आए।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों द्वारा अलग-अलग तरीके से कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को लुभाने का प्रयास जारी है। इस दौरान छोटे से लेकर बड़े नेताओं के कई अंदाज और रंग देखने को भी मिलते हैं। कभी कोई जनता के साथ खाना खाता है तो कभी कोई जनता के दुख में शामिल होते है तो कोई डांस करता है और गाना गाता है। ऐसा ही अलबेला अंदाज केंद्रीय मंत्री और भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया का चंदेरी में देखने को मिला है। यहां सिंधिया ने कार्यकार्यकर्ताओं के साथ डांस किया।

दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर जिले के 2 दिन के दौरे पर आए हुए हैं। इस दौरान वे अशोकनगर की प्रत्येक विधानसभा में जाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते नजर आ रहे हैं। मतदान की तारीख से पहले परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा भी इन सभी विधानसभा में पहुंचकर मतदाताओं को लुभाने में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed