दिग्विजय ने किया भाजपा नेता पर पलटवार, कहा- मोदी पाकिस्तान गए थे

राजगढ़ | गुरुवार को राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नामांकन भरने के बारे में जानकारी दी। साथ ही बीते दिनों भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा द्वारा दिए गए पाकिस्तान भेजने वाले बयान पर भी पलटवार किया। दिग्विजय सिंह ने रामेश्वर शर्मा के इस्लामाबाद भेजने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पता लगा लीजिए दस साल में देश का कौन सा नेता पाकिस्तान गया है। नरेंद्र मोदी गए हैं, बिना आमंत्रण के गए हैं। दिग्विजय सिंह नहीं गया।
दिग्विजय सिंह ने बताया कि वे 16 अप्रैल को नामांकन फार्म दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ 4 लोग ही अंदर रहेंगे। यहां से वे सीधे भैंसवामाता जाएंगे और तीन घंटे यज्ञ करेंगे। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक भी करेंगे। उन्होंने बताया कि जिस दिन मैं नामांकन दाखिल करूंगा, इलेक्शन कमेटी हर पोलिंग स्टेशन पर चुनाव की रणनीति तय करेगी। नामांकन में भीड़ एकत्रित नहीं करूंगा।
दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ लोकसभा सीट से मैदान में उतरने वाले 400 प्रत्याशियों को लेकर कहा कि मैंने लोगों से आह्वान किया है। हो सकता है कि 400 लोग नामांकन दाखिल करें, जिससे बैलेट पेपर से ही चुनाव हो। मेरी लड़ाई ईवीएम के खिलाफ है, चुनाव आयोग से किए गए सवालों के जवाब हमें नहीं मिले और न ही हमें वक्त दिया जा रहा है |

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed