सीएम मोहन यादव बोले – भाजपा में शामिल लोगों को दूध में शक्कर की तरह मिला लेंगे

भोपाल | शनिवार को मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने भाजपा के स्थापना दिवस पर ईदगाह हिल्स में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में कहा कि कई मित्र कह रहे हैं कि भाजपा के अंदर इतने लोग आ जाएंगे तो भाजपा वालो का क्या होगा? हम भाजपा में आने वाले लोगों को अपने लोगों के साथ दूध में शक्कर की तरह मिला लेंगे तो दूध का आनंद बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आपने यहां बैठकर बूथ की मीटिंग की है, ऐसे ही हम भी बैठकर बूथ की मीटिंग करते थे। भाजपा केवल एक मात्र पार्टी है, जो बूथ के कार्यकर्ताओं को सीधे प्रदेश के मुख्यमंत्री तक बनाती है। हमारे साथ लोग जुड़े, इसलिए भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी, जिनको अच्छा काम करना है, वो हमारे साथ जुड़ेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके बीच खिलने वाला कमल सारी गंदगी के बीच में अपनी आभा बिखेरकर, भारत की जड़ों के साथ जोड़ने का प्रयास करेगा। कांग्रेस, लगातार देश के अंदर लोगों को गुमराह करते हुए एक दल की सरकार बनाकर पार्टी के अन्दर एक परिवार को प्रमुख बना दिया है। ऐसा प्रमुख बनाया कि उसमें इतनी क्षमता ही नहीं है।
साथ ही बताते चले कि मुख्यमंत्री ने भोपाल के भाजपा गुरुनानक मंडल के वार्ड क्रमांक 10 के बूथ क्रमांक 46 पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बनाई गई आकर्षक रंगोली का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed