आज भाजपा का स्थापना दिवस , भाजपा ने किया एक लाख कांग्रेसियों को ज्वाइन कराने का दावा

भोपाल। आज भाजपा अपना 45वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी संगठन द्वारा इस खास मौके पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा के स्‍थापना दिवस का प्रदेश में मुख्‍य कार्यक्रम भोपाल में पुरानी आरटीओ बिल्‍डिंग में स्‍थित पार्टी के प्रदेश मुख्‍यालय पर हुआ, जहां कुछ देर पहले मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव व प्रदेशाध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी का ध्‍वज फहराया। इस कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक डा. नरोत्तम मिश्रा एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डा. सिंह समेत पार्टी के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश के सभी 64,523 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित हुआ | कार्यक्रम की शुरुआत  भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गयी |

ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल के बूथ पर पहुंचकर लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। इसके साथ-साथ आज बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें अन्य पार्टी के नेताओं के साथ सामाजिक कार्यकर्ता एवं बूथ के गणमान्यजनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।

स्थापना दिवस पर आज भाजपा ने एक लाख कांग्रेसियों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का दावा किया है। यह कार्यक्रम प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर होगा। सदस्यता अभियान के लिए छिंदवाड़ा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव उपस्थित रहेंगे तो भोपाल स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक डा. नरोत्तम मिश्रा सहित वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed