



अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आज 5 अप्रैल को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर फैंस को खास तोहफा मिल रहा है। रश्मिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं अब निर्माताओं ने अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर फिल्म से रश्मिका का पहला लुक जारी किया। वहीं अब ‘द गर्लफ्रेंड’ से रश्मिका की पहली झलक देख फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।
फिल्म की निर्माण कंपनी गीता आर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अभिनेत्री के दो लुक पोस्टर साझा किए। पोस्टर के लुक को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म में रश्मिका एक कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभा रही हैं। एक पोस्टर में वह शर्मीली दिख रही हैं, जबकि दूसरे में वह सोच में खोई हुई हैं।
पोस्टर के साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, ‘उसकी आंखें मुस्कुराने से पहले मुस्कुराती हैं और वे ऐसे शब्द बोलते हैं, जो वे नहीं बोलेंगी। पेश करते हैं ‘द गर्लफ्रेंड’। नेशनल क्रश, हमेशा खुश रहने वाली रश्मिका मंदाना को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सलवार कुर्ता सेट में रश्मिका कॉलेज सेटअप में शर्मीली लग रही थीं।
23 अक्तूबर को अपनी 24वीं फिल्म की घोषणा करते हुए रश्मिका मंदाना ने कैप्शन में लिखा था, ‘दुनिया महान प्रेम कहानियों से भरी है, लेकिन कुछ प्रेम कहानियां ऐसी भी हैं, जो पहले न तो सुनी गईं और न ही देखी गईं। ‘द गर्लफ्रेंड’ ऐसी ही एक फिल्म है। इस बीच रश्मिका मंदाना यूएई में अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। बताया जा रहा है कि उनके कथित बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा भी इस वेकेशन में उनके साथ शामिल हुए हैं।