



पन्ना-छतरपुर। बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भाजपा वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले के निवास पहुंचकर उनसे भेंट की एवं प्रचंड विजय का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने नामांकन पत्र भरा।
पन्ना में भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन जमा करने से पहले स्मृति ईरानी खजुराहो संसदीय क्षेत्र में विष्णुदत्त शर्मा के साथ चुनाव प्रचार भी करेंगी। वहीं छतरपुर में भी चुनाव प्रचार करेंगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
केन्द्रीय कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी पन्ना पंहुचेगी तथा लोकसभा प्रत्याशी वीडी शर्मा के नामांकन रैली मे शामिल होगी। इसके अलावा वह छत्रसाल ग्राउन्ड मे आयोजित सभा को संबोंधित करेंगी। लोकसभा संयोजक सदानंद गौतम व भाजप जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा डब्बू ने पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा आम जनता से कार्यक्रम मे शामिल होने की अपील की है।
नामांकन के दौरान डॉक्टर मोहन यादव, स्मृति ईरानी मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह एवं सह प्रभारी सतीश उपाध्याय व खजुराहो लोकसभा प्रभारी योगेश ताम्रकार लोकसभा संयोजक श्री सतानंद गौतम मंत्री दिलीप अहिरवार विधायक गण ब्रजेंद्र प्रताप सिंह अरविंद पटेरिया प्रहलाद लोधी राजेश वर्मा संजय पाठक संदीप जयसवाल उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष पन्ना बृजेन्द्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।