छिंदवाड़ा के शाहपुरा में सीएम मोहन यादव का बयान – कांग्रेस ने राम मंदिर को लेकर हिंदू-मुस्लिम को खूब लड़ाया

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के शाहपुरा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने 2014 में भारत से लेकर पाकिस्तान की धरती तक दुश्मनों की छाती पर वार किया। 2019 में देश में चारों तरफ उन्नति का पराक्रम दिखाना प्रारंभ हुआ और 500 साल पुराने कलंक को धो दिया। मैं खुलकर बोल रहा हूं, कांग्रेस ने भगवान श्री राम को लेकर हिंदू मुस्लिम को खूब लड़ाया है। जब सर्वोच्च न्यायालय ने निर्णय कर दिया था कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का जन्मस्थान है, वहीं सरयू है, वहीं राम है। जिसने सोने की लंका ध्वस्त करके रावण का मान मर्दन किया था।
उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के काले कारनामों का जवाब देने के लिए तैयार है। भाजपा छिंदवाड़ा सहित प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी। भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा का अंधेरा हटाएगी और यहां कमल खिलेगा। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित थे।
बता दे कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके पहले छिंदवाड़ा के चौरई में रोड शो किया। फिर शहनाई गार्डन में प्रबुद्धजन सम्मेलन को भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की जनता अब समझ चुकी है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों में देश सुरक्षित है। प्रधानमंत्री ने गरीबों के कल्याण के लिए मुफ्त खाद्यान्न योजना, आयुष्मान योजना, उज्जवल गैस कनेक्शन, पीएम आवास जैसी कई योजनाएं चला रहे हैं, जिनसे गरीबों का विकास हो रहा है।
उन्होंने कहा मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सब भाजपा प्रत्याशी को अपना वोट और आशीर्वाद देकर ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चला रहे हैं, लाखों-करोड़ों का चंदा ले रहे हैं। चंदा लेने के बाद इनकम टैक्स का हिसाब नहीं देंगे। आप कानून के ऊपर हो गए क्या ? इनकम टैक्स डिपार्मेंट नोटिस दे रहा है, पेनाल्टी लगा रहा हैं। कांग्रेस को उसके कर्म भुगतना पड़ेंगे। लोकतंत्र में एक चाय बेचने वाला भी देश का प्रधानमंत्री बनकर दिखाता है, ये नरेंद्र मोदी का शासन काल है। हर गरीब आदमी को राजनीति में आगे बढ़ने का अधिकार है। अगर कोई गलत करेगा तो जेल जाना ही पड़ेगा क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।

 

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed