मध्यप्रदेश की सुरक्षित महिला पर्यटन परियोजना केंद्र सरकार को आई पसंद, अन्‍य राज्‍यों में भी दिए इसे लागू करने के निर्देश

भोपाल। मप्र पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के पर्यटन स्थलों को महिलाओं के अनुकूल बनाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा रिस्पांसिबल टूरिज्म मिशन के तहत संचालित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना को सराहना देते हुए इसे दूसरे राज्यों को भी लागू करने को कहा है।
अब तक विभिन्न प्रशिक्षण, कार्यशालाओं के माध्यम से पांच लाख से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिल चुका है।
मप्र पर्यटन बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक 18 नवंबर 2021 से शुरू हुई महिला हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना का संचालन राज्य के 20 संकुलों के अंतर्गत 50 पर्यटन स्थलों पर किया जा रहा है। प्रोजेक्ट का लक्ष्य राज्य में दस हजार महिलाओं को प्रशिक्षित करना है, जिनमें से सात हजार से अधिक महिलाओं को आठ विभिन्न क्षेत्रों में 48 तरह के जॉब रोल्स के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है। 37 हजार युवतियों, महिलाओं, छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, 315 कार्यशालाओं के माध्यम से 20 हजार से अधिक लोगों को जागरूक किया गया है, बेसलाइन सर्वे के माध्यम से प्रक्रिया एवं परिणाम सुनिश्चित किए जा सकेंगे एवं सेफ्टी आडिट से पर्यटन क्षेत्रों व आसपास महिला पर्यटकों की सुविधा, सुगमता एवं सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed