केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP और BJP का चल रहा प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी हमलावर है। आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी है। वहीं, भाजपा भी केजरीवाल के इस्तीफे की मांग के साथ सड़कों पर उतरे।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री निवास का घेराव करना चाहते थे। उन्होंने रोकने के लिए वाटर केनन का इस्तेमाल किया गया।
इस बीच, ईडी की कस्टडी से अरविंद केजरीवाल ने दूसरा आदेश जारी किया। यह आदेश स्वास्थ्य मंत्रालय को लेकर था। इससे पहले पहला आदेश दिल्ली में जल प्रदाय और ड्रेनेज की समस्या को लेकर था।
आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज पीएम आवास का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस से झड़प हुई और कुछ को हिरासत में लिया गया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसने आम आदमी पार्टी को किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है।

[democracy id="1"]