अकाली दल के साथ गठबंधन नहीं होने से अब पंजाब में अकेले ही चुनाव लड़ेगी भाजपा

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन पर सहमति नहीं बन सकी है। जिस कारण अब पंजाब में भाजपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी। बता दे कि यह जानकारी पंजाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दी।
शिरोमणि अकाली दल एनडीए में भाजपा की पुरानी सहयोगी थी, लेकिन किसान आंदोलन के बाद सितंबर 2020 में इस पार्टी ने भाजपा का साथ छोड़ दिया था। अब बदली हुए हालात में पार्टी चाहती थी कि वह भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़े, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
पंजाब में सीट बंटवारे पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, पार्टी ने फैसला किया है कि हम सभी 13 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। हम पंजाब के लोगों के साथ सीधे संपर्क में रहना चाहते हैं। हमें यकीन है, पीएम मोदी पंजाब में भी जीतेंगे।
इससे पहले, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन लगभग तय माना जा रहा था। इसके लिए शिअद के प्रधान सुखबीर बादल की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात होना थी। भाजपा ने इस बात के संकेत दिए थे।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed