



नई दिल्ली। ईडी की कस्टडी से अरविंद केजरीवाल ने दूसरा आदेश जारी किया है। यह आदेश स्वास्थ्य मंत्रालय को लेकर था। इससे पहले पहला आदेश दिल्ली में जल प्रदाय और ड्रेनेज की समस्या को लेकर था।
साथ ही आपको बता दे कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी आक्रामक रूप में दिख रही है। मंगलवार को भी आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है।
आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज पीएम आवास का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस से झड़प हुई और कुछ को हिरासत में लिया गया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसने आम आदमी पार्टी को किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है।
आप नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा, केजरीवाल से डरते हैं। यही कारण है कि उन्हें चुनाव प्रचार से रोकने के लिए ईडी के जरिए गिरफ्तार कर लिया गया है।
अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। राउज एवेन्यू कोर्ट के शुक्रवार के आदेश के बाद वह 28 मार्च तक रिमांड में हैं।
भाजपा जहां अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांग रही है, वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि केजरीवाल ही सीएम रहेंगे और जेल से सरकार चलाएंगे। दो दिन पहले केजरीवाल ने ईडी की कस्टडी से अपना पहला आदेश भी जारी किया था।