शादी के बाद पहली होली सेलिब्रेट करेंगे ये बॉलीवुड कपल्स

इंदौर। 24 और 25 मार्च को देशभर में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया जाएगा। पहले दिन छोटी होली मनाई जाती है, जिस पर होलिका दहन किया जाता है। वहीं, दूसरे दिन रंगों की होली खेली जाती है। हर राज्य में होली को लेकर अलग-अलग तरह की परंपराएं प्रचलित हैं। हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होली मनाई जाती है। होली का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। आम जनता से लेकर बाॅलीवुड सितारों तक इस त्योहार को सभी धूमधाम से मनाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जो इस साल शादी के बाद अपनी पहली होली सेलिब्रेट करने वाले हैं। आइए, जानते हैं कि वे सितारे कौन-से हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा बीते साल 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद से ही दोनों काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। अब इस दोनों अपनी पहली होली साथ सेलिब्रेट करने वाले हैं।
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम भी इस साल अपनी पहली होली सेलिब्रेट करने वाले हैं। कपल बीते साल 20 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी मणिपुरी रीति-रिवाज से हुई थी। लिन लैशराम पेशे से एक मॉडल हैं।
कुछ समय पहले ही बाॅलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने 21 फरवरी को सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी गोवा में एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी। शादी के बाद अब कपल की यह पहली होली होगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा और एक्टर पुलकित सम्राट कुछ समय पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने इसी महीने 15 मार्च को मानसेर स्थित ग्रैंड आईटीसी भारत रिजॉर्ट में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की है। 20 मार्च को कपल मुंबई लौटे हैं। अब ये शादी के बाद अपनी पहली होली मनाएंगे।
आमिर खान की बेटी आइरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे से 3 जनवरी को शादी की थी। दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब इस साल ये कपल अपनी पहली होली सेलिब्रेट करने वाले हैं।
टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा भी पिछले महीने ही शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की शादी महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के हर फंक्शन की झलक दिव्या ने फैंस के साथ शेयर की थी। अब ये कपल भी शादी के बाद अपनी पहली होली मनाएंगे।

 

 

[democracy id="1"]