होली पर जरूर करें तुलसी के पौधे से सम्बंधित ये उपाय, होगा आर्थिक लाभ

इंदौर। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे बहुत शुभ और पूजनीय माना जाता है। धार्मिक दृष्टि के साथ-साथ आयुर्वेद में भी तुलसी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पौधे को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों में तुलसी से जुड़े उपायों के बारे में बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, होली के दिन तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय कर लिए जाएं, तो बहुत लाभ मिलता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती हैं। इतना ही नहीं, आर्थिक स्थिति में भी लाभ होगा। आइए, जानते हैं कि वे उपाय कौन-से हैं।
अगर आप आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो होली के दिन तुलसी की मंजरी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। माना जाता है कि इस तरह से आपको आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है और आर्थिक लाभ होने लगता है।
होली के दिन किसी तांबे के लोटे में गंगाजल लेकर उसमें तुलसी के पत्ते डाल दें। जब होली की पूजा कर लें, तो इस जल को पूरे घर में छिड़क दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है।
रात के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से साधक का हर कार्य में मन लगने लगता है। साथ ही परिवार में खुशियां आती हैं।
होली के दिन माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। साथ ही प्रसाद में तुलसी दल शामिल करें। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से धन-धान्य भरा रहता है।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed